लौकी की सब्जी तो सेहत के लिए फायदेमंद होती ही है, लेकिन अक्सर हम इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि लौकी के बीज पोषक तत्वों का खजाना हैं। ऐसे में यहां जानें इसके फायदे।
Published : May 06, 2026 02:31 pm IST, Updated : May 06, 2026 02:31 pm IST
1/5Image Source : freepik
लौकी के बीजों में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
2/5Image Source : freepik
इन बीजों में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। यह शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो तनाव को कम करने और रात में सुकून भरी नींद लाने में मदद करता है।
3/5Image Source : freepik
इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।
4/5Image Source : freepik
लौकी के बीजों में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। ये खनिज हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने और दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
5/5Image Source : freepik
इन बीजों में मौजूद विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।