Published : Oct 25, 2024 04:26 pm IST, Updated : Oct 25, 2024 04:27 pm IST
1/6Image Source : Freepik
युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और उससे जुड़ी बीमारियों को माना जाता है। भारत समेत दुनियाभर में हार्ट अटैक से लाखों लोगों को मौत हो रही है। ऐसे में हार्ट अटैक के 5 सबसे बड़े कारण के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। जिससे आप खुद को हार्ट अटैक से बचा सकें।
2/6Image Source : Freepik
हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को माना जाता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसें ब्लॉक होने लगती है जिससे ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की सप्लाई में रुकावट पैदा हो सकती है। कई बार ये खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों को जाम कर देता है। इसलिए हार्ट अटैक से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल को नॉर्मल रखें।
3/6Image Source : Freepik
दूसरा बड़ा कारण जो हार्ट अटैक की वजह बनता है वो है हाई ब्लड प्रेशर। बीपी के मरीज को हार्ट अटैक का रिस्क रहता है। हाई बीपी होने पर शरीर में ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ता है ऐसे में ऑक्सीजन कम होने लगता है। ब्लड फ्लो तेज होने से हार्ट पर प्रेशर पड़ता है और हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
4/6Image Source : Freepik
शरीर में ब्लड शुगर बढ़ना भी खतरे की घंटी है। डायबिटीज अपने आर में खतरनाक बीमारी है और ये हार्ट अटैक के रिस्क भी बढ़ाती है। लंबे समय तक शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर दूसरे अंगों पर बुरा असर पड़ता है। जिसमें हार्ट भी शामिल है। डायबिटीज के मरीज को हार्ट अटैक का खतरा काफी रहता है।
5/6Image Source : Freepik
शरीर में फैट बढ़ने के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा हार्ट का दुश्मन है। खासतौर से कमर पर फैट बढ़ना हार्ट के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। वजन बढ़ने के कारण खून की नसों में सूजन और फैट बढ़ने लगता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा पैदा होता है।
6/6Image Source : Freepik
उम्र और तनाव बढ़ने से भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। खासतौर 45 साल के बाद पुरुषों को और 55 साल के बाद महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है। ज्यादा तनाव और गुस्सा भी दिल का दुश्मन बनता है। इसलिए इन चीजों को कंट्रोल रखें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।