शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की तरह विटामिन भी जरूरी हैं। खासतौर से विटामिन बी12 हमारे नर्व्स सिस्टम को हेल्दी रखने और शरीर की कई दूसरी जरूरतों को पूरा करने में असरदार काम करता है। आइये जानते हैं विटामिन बी12 शरीर में क्या काम करता है।
Published : Aug 10, 2026 01:57 pm IST, Updated : Aug 10, 2026 01:57 pm IST
1/5Image Source : India Tv
विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी ने बताया, शरीर में रेड ब्लड सेल्स के लिए विटामिन बी12 की जरूरत पड़ती है। ये रेड ब्लड सेल्स शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं। विटामिन बी12 एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है और इससे शरीर में खून की कमी से होने वाली थकान-कमजोरी दूर होती है।
2/5Image Source : Magnific
नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाने में विटामिन बी12 अहम है। यह तंत्रिका कोशिकाओं के चारों ओर सुरक्षात्मक आवरण बनाकर दिमाग और नसों को ठीक से काम करने में मदद करता है। इससे मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। डिप्रेशन दूर करने, मूड को बेहतर बनाने, भूलने की दिक्कत और नींद की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए विटामिन बी12 जरूरी है।
3/5Image Source : Magnific
हमारी त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए भी विटामिन बी12 की जरूरत होती है। विटामिन बी 12 से नई सेल्स का निर्माण होता है। विटामिन बी-12 से हाइपरपिग्मेंटेशन को कम किया जा सकता है। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।
4/5Image Source : Magnific
विटामिन बी12 शरीर की हर कोशिका में आनुवंशिक सामग्री (DNA/RNA) बनाने और उसे रिपेयर करने का काम करता है। खाने को ऊर्जा में बदलने और थकान दूर करने में ये असरदार है। विटामिन बी-12 दिल को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इससे होमोसिस्टीन के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
5/5Image Source : Magnific
प्रेगनेंसी में बर्थ डिफेक्ट के खतरे को कम करने के लिए भी विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है। इससे बच्चे के दिमाग का विकास और तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद मिलती है। विटामिन बी12 हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी अहम होता है। इससे आंखों की समस्या मैक्यूलर डिजनरेशन जैसे रोग को भी दूर किया जा सकता है। रेटिना से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।