जीरा, अजवाइन और मेथी का पानी पीने से क्या होता है, जान लें फायदे
जीरा, अजवाइन और मेथी का पानी पीने से क्या होता है, जान लें फायदे
jeera Ajwain Methi Pani Ke Fayde: सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन और मेथी वाला पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है। पाचन को मजबूत बनाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए ये एक नेचुरल ड्रिंक है। आइये जानते हैं इस पानी को पीने से क्या फायदे होते हैं।
Published : Mar 17, 2026 07:47 am IST, Updated : Mar 17, 2026 07:47 am IST
1/5Image Source : Freepik
सबुह खाली पेट मेथी, अजवाइन या जीरा का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये ड्रिंक्स पीने और इसके बीज खाने से फाइबर मिलता है जो शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाता है। इस पानी को पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे वजन तेजी से कम होने लगता है।
2/5Image Source : Freepik
जीरा में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। वहीं अजवाइन में पाए जाने वाले एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को ब्रेक करने और शुगर स्पाइक को कम करने में असरदार साबित होते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण शुगर कंट्रोल करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी जीरा और अजवाइन का पानी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : Freepik
जीरा, अजवायन और मेथी का पानी पेट और पाचन को दुरुस्त बनाता है। इससे गैस एसिडिटी की समस्या दूर होती है। लिवर और किडनी साफ करने में भी जीरा, अजवाइन और मेथी का पानी फायदेमंद है।
5/5Image Source : Freepik
इस पानी को बनाने के लिए रात में 1 गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच मेथी मिला दें। रातभर पानी को ढककर रख दें। सुबह इसे हल्का गर्म करें और चाय की तरह खाली पेट पी लें।