बादाम को भिगोकर खाना केवल एक पुरानी परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे ठोस वैज्ञानिक तर्क भी हैं। सूखे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम स्वास्थ्य के लिए कई गुना अधिक फायदेमंद होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं बादाम को भिगोकर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Feb 17, 2026 10:24 am IST, Updated : Feb 17, 2026 10:24 am IST
1/5Image Source : Max Labs
बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक तत्व होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। भिगोने से छिलका आसानी से निकल जाता है और बादाम से 'लाइपेज' नामक एंजाइम रिलीज होता है, जो शरीर को फैट पचाने में मदद करता है।
2/5Image Source : Pinterest
जब हम बादाम को भिगोते हैं, तो उसकी अंकुरण प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इससे इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स की सक्रियता बढ़ जाती है। इसमें मौजूद विटामिन E त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं मैग्नीशियम ब्लड शुगर और बीपी कंट्रोल करने में सहायक है।
3/5Image Source : Freepik
भीगे हुए बादाम खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कम करते हैं, जिससे आप अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच जाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
भीगे हुए बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
5/5Image Source : Freepik
बादाम में L-carnitine और Riboflavin जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। यही कारण है कि इसे "ब्रेन फूड" भी कहा जाता है।