चीनी छोड़ने के 30 दिन बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
चीनी छोड़ने के 30 दिन बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
PSRI हॉस्पिटल में हेड ऑफ डायटीशियन, डॉक्टर शालिनी ब्लिस बात रही हैं कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 30 दिनों के लिए चीनी का सेवन छोड़ दे, तो उसके शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं।
Published : Apr 03, 2026 02:51 pm IST, Updated : Apr 03, 2026 02:51 pm IST
1/7Image Source : FREEPIK
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग शुगर वाले चीजों का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। सुबह चाय, कॉफी पीने से लेकर रात में डिज़र्ट का लुत्फ़ उठाते हैं। यानी आजकल हम सबकी ज़िंदगी में मीठा ज़हर तेजी से घुल चुका है जो हमे कई गंभीर बीमारियों की तरफ ढकेलता है। PSRI हॉस्पिटल में हेड ऑफ डायटीशियन, डॉक्टर शालिनी ब्लिस बात रही हैं कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 30 दिनों के लिए चीनी का सेवन छोड़ दे, तो उसके शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं।
2/7Image Source : UNSPLASH
सुस्ती होती है कम: चीनी छोड़ने से सबसे पहला बदलाव ऊर्जा के स्तर में देखने को मिलता है। शुरुआत के कुछ दिनों में थकान, चिड़चिड़ापन महसूस होगा। लेकिन एक हफ्ते बाद शरीर को आदत होने लगती है। जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित होते जाता है और सुस्ती कम होती है।
3/7Image Source : FREEPIK
वजन होता है कंट्रोल: चीनी छोड़ने से मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है साथ ही कैलोरी का सेवन कम हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। खासकर, पेट की चर्बी पर इसका असर साफ दिखता है।
4/7Image Source : FREEPIK
स्किन होती है साफ: चीनी का ज्यादा का सेवन स्किन को डल बनाता है। डाइट में मीठा खाने से स्किन पर एक्ने और एजिंग हावी होती है। जब आप चीनी छोड़ते हैं, तो त्वचा में ग्लो बढ़ने लगता है, पिंपल्स कम हो सकते हैं और स्किन हेल्दी दिखने लगती है।
5/7Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
दिल और लिवर की सेहत होती है बेहतर: दिल और लिवर की सेहत में भी सुधार होता है। ज्यादा शुगर का सेवन फैटी लिवर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। 30 दिनों तक शुगर से दूरी बनाने पर ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी आ सकती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
6/7Image Source : UNSPLASH
मानसिक स्वास्थ्य भी होता है अच्छा: मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। शुगर मूड स्विंग्स और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है। जब आप इसे छोड़ते हैं, तो धीरे-धीरे मूड स्थिर होने लगता है और तनाव कम महसूस होता है। नींद की गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है, जिससे ओवरऑल वेलबीइंग में सुधार होता है।
7/7Image Source : FREEPIK
हालांकि, एक्सपर्ट शालिनी ब्लिस यह भी कहती हैं कि चीनी पूरी तरह छोड़ना हर किसी के लिए आसान नहीं होता और इसे धीरे-धीरे कम करना अधिक प्रभावी होता है। बैलेंस्ड डाइट, और नियमित व्यायाम के साथ यदि मीठी चीजों का सेवन कंट्रोल किया जाए, तो 30 दिनों में ही शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं।