1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. मकड़ी काट ले तो क्या उपाय करने चाहिए?

मकड़ी काट ले तो क्या उपाय करने चाहिए?

Published : Jul 08, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 02:38 pm IST
बारिश के दिनों में मकड़ी और उसके जाले काफी बढ़ जाते हैं। कई बार साफ सफाई करते वक्त मकड़ी काट लेती है या ऐसे ही त्वचा के ऊपर घूम जाती है, जिससे खुजली और दाने जैसे हो जाते हैं। अगर मकड़ी काट ले तो ये घरेलू उपाय कर सकते हैं।
1/5 Image Source : Magnific
बारिश के दिनों में मकड़ी और उसके जाले काफी बढ़ जाते हैं। कई बार साफ सफाई करते वक्त मकड़ी काट लेती है या ऐसे ही त्वचा के ऊपर घूम जाती है, जिससे खुजली और दाने जैसे हो जाते हैं। अगर मकड़ी काट ले तो ये घरेलू उपाय कर सकते हैं।
अगर आपको मकड़ी काट जाएं तो सबसे पहले काटने वाली जगह को गर्म पानी और साबुन से धोकर साफ कर लें। इससे जहर कम होता है। अब काटने वाली जगह पर ठंडा, नम कपड़ा या बर्फ की पट्टी लगाएं।
2/5 Image Source : Magnific
अगर आपको मकड़ी काट जाएं तो सबसे पहले काटने वाली जगह को गर्म पानी और साबुन से धोकर साफ कर लें। इससे जहर कम होता है। अब काटने वाली जगह पर ठंडा, नम कपड़ा या बर्फ की पट्टी लगाएं।
जहां मकड़ी ने काटा है उस हिस्से को ऊपर उठाएं और खुजली करने की गलती न करें। खुजली और सूजन को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन या एंटी एलर्जी वाली कोई दवा लगा लें।
3/5 Image Source : Magnific
जहां मकड़ी ने काटा है उस हिस्से को ऊपर उठाएं और खुजली करने की गलती न करें। खुजली और सूजन को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन या एंटी एलर्जी वाली कोई दवा लगा लें।
दिन में कई बार मकड़ी के काटने वाली जगह को नमक के पानी के घोल में डुबोएं। त्वचा को आगे के संक्रमण से बचाने के लिए मकड़ी के काटने वाली जगह पर पोविडोन-आयोडीन से साफ करें।
4/5 Image Source : Magnific
दिन में कई बार मकड़ी के काटने वाली जगह को नमक के पानी के घोल में डुबोएं। त्वचा को आगे के संक्रमण से बचाने के लिए मकड़ी के काटने वाली जगह पर पोविडोन-आयोडीन से साफ करें।
आचार्य बालकृष्ण की मानें तो मकड़ी के काटने के बाद आप त्वचा पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खुजली कम होगी और सूजन भी घटने लगेगी। त्वचा में होने वाले इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलेगी।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement