आलू के छिलके में कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं? जान लें फायदे
आलू के छिलके में कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं? जान लें फायदे
आमतौर पर हम आलू पकाते समय उसके छिलके उतारकर फेंक देते हैं, लेकिन असल में आलू का छिलका पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें आलू के अंदरूनी हिस्से की तुलना में कहीं अधिक फाइबर और विटामिन होते हैं।
Published : Jan 15, 2026 11:15 am IST, Updated : Jan 15, 2026 11:15 am IST
1/5Image Source : Freepik
आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन C, विटामिन B6, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम, फ्लेवोनोइड्स होता है।
2/5Image Source : Freepik
आलू के छिलके में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।
3/5Image Source : Freepik
आलू के छिलके में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
4/5Image Source : Freepik
आलू का छिलका एनीमिया से बचाव में मददगार राबित होता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो छिलके सहित आलू खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है।
5/5Image Source : Freepik
इसमें कैल्शियम, कॉपर और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं।