Written By: Ritu Raj
Published : Oct 16, 2025 04:13 pm IST, Updated : Oct 16, 2025 04:13 pm IST
Image Source : Freepik
मौसम बदलते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी जुकाम की समस्या होती है। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन कर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।
Image Source : Freepik
हल्दी में करक्यूमिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल कंपाउंड होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है।
Image Source : Freepik
आंवला विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। रोज एक आंवला खाने से शरीर अंदर से मजबूत बनता है।
Image Source : Freepik
बादाम हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स है। इसे खाने से भी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है।
Image Source : Freepik
संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है। विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी जुकाम का खतरा कम होता है।