हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं, जानिए दिल को स्वस्थ रखने के उपाय
हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं, जानिए दिल को स्वस्थ रखने के उपाय
Open Heart Blockage: हार्ट में ब्लॉकेज जानलेवा साबित हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियां जाम होने लगती है। कई बार सूजन आने से भी ऐसा होता है। जानिए हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं?
Published : Jul 25, 2025 03:22 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 03:22 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हार्ट में ब्लॉकेज का कारण हाई कोलेस्ट्रॉल को माना जाता है। जिससे आर्टरी में ब्लॉकेज आने लगती है। खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों की दीवारों पर जाकर चिपक जाता है। जिससे हार्ट तक खून और ऑक्सीजन पहुंचने में परेशानी पैदा होती है। इसे एक्वायर्ड हार्ट ब्लॉकेज (acquired heart blockage) कहते हैं।
2/5Image Source : Freepik
दालचीनी का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। दालचीनी हार्ट को मजबूती देने का काम करती है। इसमें ओक्सिडाइजिंग तत्व पाए जाते हैं जो सांसों की तकलीफ को दूर करते हैं। इसलिए दालचीनी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये हार्ट अटैक के खतरे को कम करती है।
3/5Image Source : Freepik
बंद धमनियों को खोलने में हल्दी भी असरदार काम करती है। हल्दी में करक्यूमिन होता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं जो खून को जमने में रोकते हैं। हल्दी के सेवन से सूजन कम होती है। इसे हार्ट की ब्लॉकेज को भी कम किया जा सकता है। हल्दी वाला दूध पीने से कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
4/5Image Source : Freepik
आजकल लोगों ने डाइट से लाल मिर्च को एकदम से आउट कर दिया है। जबकि लाल मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन नामक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। लाल मिर्च खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे धमनियों की रुकावट कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है। लाल मिर्च का सेवन हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
5/5Image Source : Freepik
खाने का स्वाद बढ़ाने वाली और अच्छी खुशबू के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलायची भी बड़ी फायदेमंद है। इलायची खाने से खराब कोलेस्ट्रोल कम होता है। इलायची के सेवन से खून में फाइब्रिनोलिटिक गतिविधि बढ़ती है। जो खून को थक्का बनने से रोकती है और हार्ट ब्लॉकेज को कम करती है।