Published : Feb 18, 2026 07:46 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 07:46 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
क्या आपका ब्लड प्रेशर भी अक्सर लो हो जाता है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करके देखने चाहिए। एक गिलास पानी में हाफ स्पून नमक/काला नमक मिला लीजिए। आप इस पानी में नींबू भी मिला सकते हैं। ब्लड प्रेशर कम होने पर इस ड्रिंक को पिया जा सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से नारियल के पानी को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ब्लड प्रेशर लो होने पर पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर में अंडे का सेवन भी किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो आप दूध को अपने डाइड प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पनीर में मौजूद तमाम पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स ब्लड प्रेशर कम होने पर कुछ फलों का सेवन करने की सलाह भी देते हैं। केले में पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है।
5/5Image Source : FREEPIK
लो ब्लड प्रेशर में सेब का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आपका बीपी लो रहता है, तो आप संतरे को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।