कब पीना चाहिए हल्दी वाला दूध, जिससे शरीर को सबसे ज्यादा फायदे मिल पाएं
कब पीना चाहिए हल्दी वाला दूध, जिससे शरीर को सबसे ज्यादा फायदे मिल पाएं
When to drink turmeric milk: हल्दी वाले दूध में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए हल्दी वाले दूध को पीने के सही समय के बारे में जानकारी हासिल करते हैं?
Published : Feb 09, 2026 10:30 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 10:30 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती रही है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाला दूध आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से हल्दी वाले दूध का सेवन करना बेहद जरूरी है।
2/5Image Source : FREEPIK
हल्दी वाला दूध पीने के सही समय के बारे में बात की जाए तो रात के समय हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि हल्दी वाला दूध पीने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में सोने से लगभग आधे से एक घंटे पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।
3/5Image Source : FREEPIK
हल्दी वाला दूध पीने से गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी वाला दूध, एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए या फिर जॉइंट पेन से राहत पाने के लिए हल्दी वाले दूध को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। रात में हल्दी वाला दूध पीने से अच्छी नींद आती है। इतना ही नहीं, हल्दी वाला दूध तनाव को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डाली जा सकती है। ज्यादा मात्रा में हल्दी का सेवन करने से सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।