प्रोटीन हमारी मसल्स को बनाने के लिए जरूरी है। भारतीय खाने में प्रोटीन की कमी के कारण इन दिनों लोग प्रोटीन इनटेक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन प्रोटीन भारी होने की वजह से आसानी से पचता नहीं है। आइये जानते हैं कौन सा प्रोटीन सबसे जल्दी पचता है।
Published : Aug 19, 2026 11:31 am IST, Updated : Aug 19, 2026 11:31 am IST
1/5Image Source : India Tv
प्रोटीन को भारी माना जाता है, इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है। हालांकि कुछ लोगों को प्रोटीन खाने के बाद पेट में ब्लोटिंग, गैस और हैवीनेस फील होती है। इसके लिए आसानी से पचने वाला प्रोटीन डाइट में शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के मुताबिक एनिमल प्रोटीन के मुकाबले प्लांट बेस्ड प्रोटीन को पचाना आसान होता है।
2/5Image Source : Magnific
एनिमल बेस्ड प्रोटीन जैसे अंडा, नॉनवेज या दूध की बजाय अगर आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाते हैं तो इससे आपका पेट आसानी से भरता है और शरीर में प्रोटीन की कमी भी पूरी हो जाती है। प्लांट बेस्ड प्रोटीन में मूंग की दाल काफी अच्छा विकल्प है। रोजाना मूंग की दाल, स्प्राउट्स या मूंगदाल का चीला बनाकर खा सकते हैं। अन्य दालों से मिलने वाला प्रोटीन भी आसानी से पच जाता है।
3/5Image Source : Magnific
प्लांट प्रोटीन में सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा विकल्प है। सोयाबीन को स्प्राउट्स की तरह भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सोयाबीन का पनीर, सोयाबीन की बड़ी की सब्जी और सोया से बने दूसरे विकल्प खाने में शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर को आसानी से पचने वाला प्रोटीन मिल जाता है। इसके अलावा मटर, राजमा, छोले भी खा सकते हैं।
4/5Image Source : Magnific
क्विनोआ में प्रोटीन के साथ शरीर के लिए जरूरी नौ अमीनो एसिड भी होते हैं जो शाकाहारी खाने में कम मिलते हैं। करीब 100 ग्राम पके हुए क्विनोआ खाने से शरीर को करीब 4.4 ग्राम प्रोटीन और कच्चे क्विनोआ में लगभग 14 से 16 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्विनोआ को पचाना भी आसान है।
5/5Image Source : Magnific
प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में चना से बनने वाली चीजें शामिल करें। आपको खाने में चना दाल, भुने चने, चना सत्तू, चने का आटा शामिल करना चाहिए। इसके अलावा दूध से मिलने वाला प्रोटीन भी जल्दी पच जाता है। इसके लिए डाइट में दूध शामिल करें। खाने में दही शामिल करें। रोजाना थोड़ी मात्रा में पनीर का सेवन कर सकते हैं।