1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

यूरिक एसिड बढ़ने पर कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Feb 26, 2026 06:08 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 06:08 pm IST
जब शरीर से पर्याप्त यूरिक एसिड नहीं निकल पाता, तो यह रक्त में जमा होने लगता है जिससे गाउट (जोड़ों में सूजन और दर्द), गुर्दे की पथरी, और किडनी की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। प्यूरिन युक्त फ़ूड खाने से शरीर में यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है। ऐसे में हाई यूरिक से पीड़ित लोगों को डाइट में प्रोटीन और प्यूरिन से भरपूर इन कुछ दालों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
1/6 Image Source : freepik

चना: चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। लेकिन, अगर यूरिक एसिड बढ़ा है, तो चने का सेवन न करें। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार गाउट से पीड़ित लोगों को चने खाने से बचना चाहिए। चने में ऑक्सालेट की मात्रा भी अधिक होती है जो किडनी में पथरी बनने का कारण बनती है।
2/6 Image Source : FREEPIK

मटर और छोले: मटर और छोले में उच्च मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। हाई यूरिक एसिड या गाउट से पीड़ित लोगों को मटर के और छोले के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है।
3/6 Image Source : FREEPIK
मटर और छोले: मटर और छोले में उच्च मात्रा में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है। हाई यूरिक एसिड या गाउट से पीड़ित लोगों को मटर के और छोले के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह जोड़ों में दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है।
सोयाबीन: सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं लेकिन हाई यूरिक एसिड वालों को इसे खाने से बचना चाहिए। सोयाबीन में प्यूरीन की मात्रा अधिक मानी जाती है
4/6 Image Source : FREEPIK
सोयाबीन: सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर है। डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं लेकिन हाई यूरिक एसिड वालों को इसे खाने से बचना चाहिए। सोयाबीन में प्यूरीन की मात्रा अधिक मानी जाती है
लोबिया: यूरिक एसिड स्तर वाले मरीजों को लोबिया नहीं खानी चाहिए। प्यूरीन और प्रोटीन से भरपूर इस डाला का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ता है।
5/6 Image Source : FREEPIK
लोबिया: यूरिक एसिड स्तर वाले मरीजों को लोबिया नहीं खानी चाहिए। प्यूरीन और प्रोटीन से भरपूर इस डाला का सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर तेजी से बढ़ता है।
मसूर दाल: मसूर दाल में फाइबर और प्रोटीन होता है, लेकिन कुछ अध्ययनों के अनुसार, प्यूरीन की अधिक मात्रा के कारण यह उन लोगों के लिए नुकसानदायक है जो पहले से ही हाई यूरिक एसिड या गाउट से पीड़ित हैं। यदि आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसे भिगोकर सीमित मात्रा में खाएं।
6/6 Image Source : FREEPIK

Advertisement