प्याज में भी विटामिन होता है? पर कौन सा, ये बात तो बहुतों को पता भी नहीं
प्याज में भी विटामिन होता है? पर कौन सा, ये बात तो बहुतों को पता भी नहीं
Vitamin in onions: क्या आप जानते हैं कि प्याज में भी पोषक तत्वों की मात्रा मौजूद होती है? आइए प्याज में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Published : Apr 15, 2026 07:06 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 07:06 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
प्याज में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपको बता दें कि प्याज में विटामिन के भी मौजूद होता है। इसके अलावा प्याज में विटामिन बी6 की मात्रा भी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्याज में विटामिन्स के अलावा मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स, सल्फर, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर प्याज का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
प्याज में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर प्याज आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
प्याज को गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पेट की ऐंठन, गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए प्याज का सेवन किया जा सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी प्याज को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही प्याज का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।