पीठ और कमर में क्यों उठता है भयंकर दर्द, जानिए इसके कारण
पीठ और कमर में क्यों उठता है भयंकर दर्द, जानिए इसके कारण
Backache Causes: आजकल युवाओं को कमर दर्द और पीठ दर्द की समस्या परेशान करने लगी है। जिसका वजह खराब पॉश्चर और शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। जानिए क्यों होता है पीठ और कमर में दर्द?
Published : May 06, 2025 04:55 pm IST, Updated : May 06, 2025 04:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आप 9 घंटे ऑफिस में काम करते हैं और सिटिंग जॉब करते हैं तो ऐसा खराब पॉश्चर की वजह से हो सकता है। लंबे समय तक लगातार बैठने से रीढ़ पर दबाव 200% तक बढ़ जाता है, जिससे पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है।
2/5Image Source : Freepik
रीढ़ की सॉफ्ट मसल्स शरीर के कुल वजन का करीब 70% वजन ही झेल पाती हैं। फिजिकल एक्टिविटी कम होने, गलत तरीके से बैठने, पोषण की कमी, चोट और आनुवंशिक कारक मांसपेशियों के बिगड़ते स्वास्थ्य का कारण हो सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
रीढ़ की हड्डी में मौजूद डिस्क एक जेली जैसी होती है जो 80% पानी से बनी होती है। रीढ़ की हड्डी में किसी तरह की चोट लगने से पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। उम्र के साथ डिस्क डिजेनेरेशन बढ़ता है।
4/5Image Source : Freepik
कई बार पीठ की मांसपेशियों के फटने से भी दर्द हो सकता है। भारी सामान उठाने या कोई एक्सरसाइज करते वक्त या फिर खेल के दौरान चोट लगने से भी ऐसा हो सकता है। इससे पीठ दर्द और कमर दर्द बढ़ सकता है।
5/5Image Source : Freepik
तंत्रिकाओं पर लगातार दबाव पड़ने से भी कमर दर्द हो सकता है। डिस्क में दबाव, हड्डी की संरचना या सॉफ्ट टिशूज में चेंज भी रीढ़ की नसों पर दबाव डाल सकता हैं। इससे पीठ में दर्द हो सकता है।