हाई यूरिक एसिड में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें वरना बढ़ जाएगा जोड़ों का दर्द, उठना बैठना होगा मुश्किल
हाई यूरिक एसिड में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें वरना बढ़ जाएगा जोड़ों का दर्द, उठना बैठना होगा मुश्किल
यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है। अगर आप यूरिक एसिड के बढ़े होने की समस्या से ग्रसित है तो कुछ चीजों को ना खाएं। इनका सेवन करने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।
Published : Nov 09, 2024 11:49 pm IST, Updated : Nov 09, 2024 11:58 pm IST
1/5Image Source : social
यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है। अगर आप यूरिक एसिड के बढ़े होने की समस्या से ग्रसित है तो कुछ चीजों को ना खाएं। इनका सेवन करने से आपकी समस्या और भी बढ़ सकती है।
2/5Image Source : social
अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आप शुगर युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। शुगर युक्त ड्रिंक्स यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में बढ़ा देती हैं इसके साथ ही शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ़ा देती है। इसलिए फलों के जूस के अलावा चीनी युक्त सोडा जैसे पदार्थों को ना पिएं।
3/5Image Source : social
दही ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं तो आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। दही में मौजूद ट्रांस फैट यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है।

4/5Image Source : social
यूरिक एसिड के पेशेंट को उन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में हो। इसी वजह से अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ी हुई है तो आप नॉनवेज खाने से बचें। खासतौर से रेड मीट। रेड मीट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो कि आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है।
5/5Image Source : social
यूरिक एसिड का लेवल बढ़े होने से परेशान हैं तो दाल चावल को भी खाने से बचना चाहिए। दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। खास तौर से उन दालों का सेवन करने से बचें जो छिलके वाली होती हैं। इसलिए आपके लिए ये अच्छा है कि दाल चावल खाने से बचें।