1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. ये है आधुनिक इतिहास का सबसे रईस मंत्रिमंडल

ये है आधुनिक इतिहास का सबसे रईस मंत्रिमंडल

Written By: India TV News Desk
Published : Dec 02, 2016 10:14 am IST,  Updated : Dec 02, 2016 11:05 am IST
 अमेरिका के नव निवार्चित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुमार दुनियां के धन्नासेठों में होता है और अब वो अपने कैबिनेट में ऐसे लोगों को ला रहे हैं जिनकी कुल संपत्ति को मिलाया जाए वो कई देशों की GDP से भी ज़्यादा है। ट्रंप के होने वाली मंत्री इतने अमीर हैं कि वाशिंगटन पोस्ट ने इसे आधुनिक इतिहास का सबसे रईस कैबिनेट कहा है। फ़ोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ख़ुद ट्रंप की कुल संपत्ति $3.7billion (24790 करोड़ रुपए) है हालंकि ट्रंप का कहना है कि उनके पास इससे भी कहीं ज़्यादा संपत्ति है। ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल के लिए शिपिंग कंपनी की बेटी से लेकर बेसबॉल टीम के मालिक को चुना है। आईये एक नज़र डालते हैं इन रईस लोगों पर।
1/6

बेट्सी डेवॉस ट्रंप की शिक्षा मंत्री होंगी। इनका शुमार अमेरिका के रईसों में होता है। डेवॉस और उनके पति डिक का संबंध ऐसे परिवार से जिसके पास $5.1 billion (34,170 करोड़ रुपए) की संपत्ति है। डिक के पिता रिचर्ड एम्वे के सह-संस्थापक हैं और फ़ोर्ब्स के अनुसार वह दुनिया के 88वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
2/6

इलैन चाओ परिवहन मंत्री बनने जा रही हैं। वह शिपिंग कंपनी के मालिक की बेटी हैं जिन्हें 2007 में मां की मृत्यु के बाद करोड़ो की दौलत विरासत में मिली थी। इनकी कुल संपत्ति 36.3million (243.21 करोड़ रुपए) है।
3/6

बिल्बर रॉस ट्रंप के वाणिज्य मंत्री होने जा रहे हैं। फ़ोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के 400 रईसों की जो सूची जारी की है उसमें इनका नंबर 232 है। रॉस ने 25 साल तक वित्त के मामले में सलाह देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रॉथ्सचाइल्ड में किया और फिर 2000 में ख़ुद अपनी वित्त निवेष कंपनी डब्ल्यूएल रॉस एण्ड कंपनी खोल ली। इनके पास $2.5 billion (16,750 करोड़ रुपए)।
4/6

टॉड रिकेट्स अमेरिकी बेसबॉल टीम शिकागो कब्स के सह-मालिक है। इस टीम ने हाल ही में विश्व सिरीज़ जीती है। इनकी कुल संपत्ती 1.73 billion (11,591 करोड़ रुपए) है।
5/6

स्टीवन मैनऊचिन ट्रंप के पुराने दोस्त हैं और वह सरकारी ख़ज़ाने के मंत्री होने जा रहे हैं। वह दुनिया भर में निवेष करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैच में एक बड़े पद पर थे। इसके बाद उन्होंने अपना काम शुरु कर दिया। उन्होंने हॉलीवुड की फ़िल्मों में भी पैसा लगाया है। इनकी कुल संपत्ति $40million (268 करोड़ रुपए) है।
6/6

Advertisement