बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
सर्दियों का मौसम जब जाने वाला होता है तो स्किन बहुत रूखी, ड्राई और बेजान हो जाती है। त्वचा से नमी गायब होने लगती है। ऐसे में स्किन को ज्यादा पोषण देने के लिए ऑयल मसाज करें। जानिए बादाम के तेल या ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए क्या है फायदेमंद?
Published : Jan 20, 2025 05:49 pm IST, Updated : Jan 20, 2025 05:49 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बादाम का तेल और जैतून का तेल दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये तेल त्वचा को डीपली पोषण देते हैं। हालांकि दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। बादाम का तेल काफी लाइट होता है त्वचा को हाइड्रेट करता है।
2/5Image Source : Freepik
वहीं जैतून का तेल थोड़ा हैवी होता है जो त्वचा की नमी बनाए रखने और सर्दियों में ड्राईनेस से बचाने के लिए एकदम सही है। ऑलिव ऑयल त्वचा पर एक सेफ्टी लेयर तैयार करता है। खासतौर से कोहनी, घुटने और पैरों को सॉफ्ट रखता है।
3/5Image Source : Freepik
रूखी त्वचा को हील करने में बादाम का तेल असरदार है। ये तेल त्वचा में चिपचिपाहट भी पैदा नहीं करता है। बादाम के तेल में विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पाए जाते हैं। जो स्किन को मुलायम और चिकना बनाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
बादाम का तेल डार्क सर्कल या सूजन को ठीक करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। सेंसिटिव स्किन के लिए बादाम का तेल फायदेमंद है। जबकि ऑलिव ऑयल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फाइन लाइन्स को कम करते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आप स्किन के हिसाब से कोई भी तेल लगा सकते हैं। फेस पर बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं ये लाइट होता है। पूरे शरीर पर सर्दियों में ऑलिव ऑयल लगा सकते हैं। नहाने के बाद किसी भी तेल से अच्छी तरह मसाज करें। इससे स्किन की नमी लॉक हो जाएगी।