मानसून में लगाएं ओटमील और दही का फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा
मानसून में लगाएं ओटमील और दही का फेस पैक, खिल उठेगी त्वचा
ओटमील और दही का फेस पैक त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसके इस्तेमाल से ऑयली, ड्राई स्किन से आसानी से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं ओटमील और दही का फेस पैक लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
Published : Jul 15, 2026 12:14 pm IST, Updated : Jul 15, 2026 12:14 pm IST
1/5Image Source : Magnific
ओटमील में प्राकृतिक रूप से बारीक कण होते हैं, जो त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करते हैं। यह बंद रोमछिद्रों को खोलने का काम करते हैं और चेहरे की गंदगी और डेड सेल्स को साफ करते हैं।
2/5Image Source : magnific
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और फैट्स त्वचा को भीतर से नमी देते हैं, जिससे चेहरा सॉफ्ट और प्लंप बनता है। यह त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है जो नमी को लॉक करके रखती है। अगर आपकी त्वचा ड्राई या बेजान है, तो यह पैक उसे तुरंत ठीक करता है।
3/5Image Source : magnific
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या धूप के कारण चेहरे पर रेडनेस आ गई है तो ओटमील के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचाते हैं।
4/5Image Source : magnific
दही में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। वहीं, ओटमील चेहरे के एक्सट्रा ऑयल को सोख लेता है, जिससे मुंहासे निकलने बंद हो जाते हैं।
5/5Image Source : magnific
धूप के कारण होने वाली टैनिंग और काले धब्बों को हल्का करने में दही बहुत मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो त्वचा की टैनिंग हटाकर चेहरे पर ग्लो लाता है।