चिलचिलाती गर्मी में चेहरे पर लगाएं कूलिंग से भरपूर ये फैस पैक, मिनटों में खिल उठेगी मुरझाई त्वचा
चिलचिलाती गर्मी में चेहरे पर लगाएं कूलिंग से भरपूर ये फैस पैक, मिनटों में खिल उठेगी मुरझाई त्वचा
गर्मी के इस मौसम में चेहरे पर जलन, खुजली और पसीना आते रहता है। ऐसे में गर्मियों में चेहरे को ठंडा रखने के लिए ये फेस पैक आपके काम आ सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में।
Published : May 26, 2025 11:33 pm IST, Updated : May 26, 2025 11:37 pm IST
1/5Image Source : social
दिल्ली नॉएडा में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी के इस मौसम में चेहरे पर जलन, खुजली और पसीना आते रहता है। जिसकी वजह से हम कूलर या एसी के सामने बैठ जाते हैं। पर इन चीजों से चेहरे की ऊपरी गर्मी कम हो सकती है पर आप अंदर से आराम महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में गर्मियों में चेहरे को ठंडा रखने के लिए ये फेस पैक आपके काम आ सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में।
2/5Image Source : social
चंदन फेस पैक: चंदन का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही ये कील-मुंहासों और सूजन को दूर करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इस पैक को 15-20 मिनट तक लगा कर रखें। इसे लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। यह आपको एक ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद करता है।
3/5Image Source : social
एलोवेरा फेस पैक: एलोवेरा जेल का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है। 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल को एक कटोरी में लें और इसमें एक चम्मच दही या शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे कम से कम अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा कर रखें।। ठंडे पानी से धो लें।
4/5Image Source : social
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक: मुल्तानी मिट्टी फेस पैक के अनेक फायदे हैं। यह त्वचा को साफ करता है, तेल को नियंत्रित करता है, मुंहासों को कम करता है, और त्वचा को टोन करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लें और इसमें गुलाब जल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर निखार के साथ-साथ ठंडक भी मिलती है।
5/5Image Source : social
खीरा फेस पैक: खीरे की तासीर ठंडी होती है। इसे चेहरे पर लगाने से ठंडक मिलती है। चंदन चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक खीरा को घिस लें और एक कटोरी में दो चम्मच दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपको एक ग्लोइंग त्वचा पाने में मदद करता है।