1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. दाग-धब्बों के निशान हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

दाग-धब्बों के निशान हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jul 30, 2025 08:57 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 08:57 pm IST
चेहरे पर निकले दाग-धब्बों के जाने के बाद भी उनके निशान रह जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या को दूर कर अपनी त्वचा को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
1/5 Image Source : SORA/AI
चेहरे पर निकले दाग-धब्बों के जाने के बाद भी उनके निशान रह जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या को दूर कर अपनी त्वचा को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको हल्दी और दही की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून फ्रेश दही एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको हल्दी और दही की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून फ्रेश दही एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखना चाहिए।
जब ये फेस पैक थोड़ा-बहुत सूखने लग जाए, तब आप मुंह धो सकते हैं। फेस वॉश के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
जब ये फेस पैक थोड़ा-बहुत सूखने लग जाए, तब आप मुंह धो सकते हैं। फेस वॉश के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और दही, दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तत्व, आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement