चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाने के फायदे, घर में ऐसे बना सकते हैं
चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाने के फायदे, घर में ऐसे बना सकते हैं
विटामिन सी चेहरे के लिए फायदेमंद है। आजकल बाजार में कई तरह के सीरम मिलने लगे हैं। डॉक्टर भी चेहरे पर सीरम लगाने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं त्वचा पर विटामिन सी सीरम लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Jul 22, 2026 02:14 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 02:14 pm IST
1/5Image Source : Magnific
आजकल चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है, जो रंग निखारने, काले धब्बे दूर करने, पिगमेंटेशन कम करने और कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है।
2/5Image Source : Magnific
विटामिन सी सीरम लगाने से त्वचा में कोलेजन बढ़ता है जिससे झुर्रियां दूर होती है। एजिंग कम होती है और धूप के साथ ही प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी पुराने दागों को भी कम करता है।
3/5Image Source : Magnific
हाइपरपिगमेंटेशन से परेशान लोगों के लिए विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। मुंहासों के काले निशानों को भी इससे हल्का किया जा सकता है और त्वचा की रंगत एक समान होती है। त्वचा में कसाव आने लगता है।
4/5Image Source : Magnific
घर में विटामिन सी सीरम बनाने के लिए विटामिन सी पाउडर या गोलियों को पीसकर किसी कांच की बोतल में भर लें। इसमें गुलाब जल या डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें और अब इसमें ग्लिसरीन डालें और विटामिन ई कैप्सूल का तेल डाल दें।
5/5Image Source : Magnific
सारी चीजों को मिलाकर सीरम तैयार है जाएगा। आप इसे रात में सोने से पहले 2-3 ड्रॉप चेहरे पर लगा लें और उंगली की मदद से पूरे फेस पर अप्लाई करें। इस सीरम को लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं।