20 से लेकर पचास की उम्र तक कैसा होना चाहिए महिलाओं का स्किन केयर रूटीन, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया
20 से लेकर पचास की उम्र तक कैसा होना चाहिए महिलाओं का स्किन केयर रूटीन, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया
उम्र के साथ महिलाओं के स्किन केयर में भी बदलाव होता हैं। ऐसे में Skinfinity Derma की फाउंडर और त्वचा रोग विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर इप्शिता जौहरी ने बताया कि 20 से 50 साल तक महिलाओं का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए और उम्र के हिसाब से किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
Published : Aug 20, 2026 11:16 pm IST, Updated : Aug 20, 2026 11:20 pm IST
1/5Image Source : magnific
उम्र के साथ महिलाओं के स्किन केयर में भी बदलाव होता हैं। बीस की उम्र में बेसिक तो पचास की उम्र में स्किन केयर का लेवल अलग हो जाता है। ऐसे में Skinfinity Derma की फाउंडर और त्वचा रोग विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर इप्शिता जौहरी ने बताया कि 20 से 50 साल तक महिलाओं का स्किन केयर रूटीन कैसा होना चाहिए और उम्र के हिसाब से किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
2/5Image Source : magnific
20 की उम्र में स्किन केयर: इप्शिता जौहरी, कहती हैं कि अगर आप 20 की उम्र में हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में नियासिनामाइड का इस्तेमाल रोजाना करें। यह त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। आप महीने में एक बार हाइड्राफेशियल भी कर सकती हैं। साथ ही डॉक्टर ने यह भी सलाह दी है कि चेहरे के एक्ने या पिंपल्स को हाथों से न फोड़ें, क्योंकि इससे सूजन और इंफेक्शन हो सकता है।
3/5Image Source : magnific
तीस की उम्र में स्किन केयर: अगर आप 30 की उम्र में हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में विटामिन सी का इस्तेमाल रोजाना करें। तीस के बाद कोलेजन कम होने लगता है इसलिए विटामिन सी का इस्तेमाल ज़रूरी है। आप अपने चेहरे पर महीने में एक बार पीआरपी ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। साथ ही डॉक्टर ने कभी भी सनस्क्रीन स्किप करने की भी सलाह दी है। यानी सनस्क्रीन भी रोजाना लगाएं।
4/5Image Source : magnific
चालीस की उम्र में स्किन केयर: डॉक्टर के अनुसार , अगर आप 40 की उम्र में हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में रेटिनॉल को शामिल करें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना या हफ्ते में दो से तीन दिन कर सकती हैं। साथ ही भूलकर भी मेकअप के साथ न सोएं
5/5Image Source : magnific
पचास की उम्र में स्किन केयर: अगर आप पचास की उम्र में पहुंच गयी हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में पेप्टिडाइस को शामिल करें। यह त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाने और कसाव लाने में मदद करते हैं। अगर आप कोई स्किन ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं तो आप स्किन बूस्टर ले सकती हैं ।