केसर का पानी पीने से चेहरे पर आएगा हीरोइनों जैसा निखार
केसर का पानी पीने से चेहरे पर आएगा हीरोइनों जैसा निखार
Saffron Water For Face: एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी खूबसूरती का राज केसर के पानी में छुपा है। जानिए इसे कैसे बनाते हैं और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है?
Published : Jun 20, 2025 09:36 am IST, Updated : Jun 20, 2025 09:36 am IST
1/5Image Source : Freepik
हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा पर निखार आए और दाग-धब्बे गायब हो जाएं। इसके लिए केसर असरदार नुस्खा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी ब्यूटी में केसर का पानी बड़ा रोल प्ले करता है। वो रोज केसर का पानी पीती हैं जिससे उनकी त्वचा पर निखार आता है।
2/5Image Source : Freepik
लगातार सिर्फ 14 दिन केसर का पानी पीने से स्किन ग्लो करने लगेगी। इससे चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बे और झाइयां भी दूर हो जाएंगी। केसर गंदगी को साफ करने और अंदरूनी निखार लाने में मदद करती है।
3/5Image Source : Freepik
जिन लोगों की त्वचा काफी डल रहती है या रूखी और बेजान सी दिखती है उन्हें रोज केसर का पानी पीने से फायदा मिलेगा। धूल-मिट्टी से त्वचा को होने वाले डैमेज को कम किया जा सकता है। केसर के रेशे त्वचा के लिए असरदार नुस्खा है।
4/5Image Source : Freepik
केसर का पानी बनाने के लिए आपको 10 से 15 केसर के धागे लेने हैं। इन्हें हल्के गर्म पानी में डाल दें। रातभर इस पानी को ऐसे ही रखें और सुबह खाली पेट पी लें। जब पानी केसरी रंग आने लगे तभी आपको इसे पीना है। इससे त्वचा पर कमाल का असर होगा।
5/5Image Source : Freepik
केसर का पानी पीने से त्वचा ही नहीं बालों का झड़ना भी कम होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। जिनके पीरियड्स अनियमित रहते हैं उनके लिए भी केसर का पानी फायदेमंद है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।