1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. इन वजहों से स्किन होती है डैमेज, कम उम्र में ही एजिंग हो जाती है हावी, कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां

इन वजहों से स्किन होती है डैमेज, कम उम्र में ही एजिंग हो जाती है हावी, कहीं आप भी तो नहीं कर रही हैं ये गलतियां

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : May 13, 2025 06:27 pm IST,  Updated : May 13, 2025 06:33 pm IST
अपनी स्किन को लेकर हम सभी बेहद सचेत होते हैं, और यह स्वाभाविक है। स्वस्थ और चमकदार त्वचा न केवल हमारी सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। लेकिन हम अक्स कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिसका खामियाजा स्किन चुकाती है और कम उम्र में ही चेहरे पर झाई और झुर्रियां नज़र आने लगती हैं।ऐसे में चलिए जानते हैं स्किन को लेकर किन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए?
1/5 Image Source : social

गलत क्लींजर चुनना या गलत तरीके से उसका इस्तेमाल करना त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। कठोर, झागदार क्लींजर प्राकृतिक तेलों को हटा सकते हैं, जबकि अत्यधिक क्रीमयुक्त फ़ॉर्मूला तैलीय त्वचा के प्रकारों के लिए पूरी तरह से साफ़ नहीं कर सकता है। इसलिए, अपनी त्वचा के प्रकार के अनुकूल सौम्य, सल्फेट-मुक्त क्लींजर चुनें और इसे दिन में दो बार- सुबह और रात में इस्तेमाल करें। ज़्यादा क्लींजिंग या कम क्लींजिंग दोनों ही सूखापन, जलन या मुहांसे जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती हैं।
2/5 Image Source : social

अक्सर लोग चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल तभी करते हैं जब घर से बाहर निकलना होता है। आप जानकार हैरान होंगे लेकिन ऐसा करना स्किन के लिए नुकसानदायक है। बता दें, स्क्रीन और खिड़कियों से निकलने वाली UVA किरणें पिगमेंटेशन और समय से पहले बुढ़ापा पैदा कर सकती हैं, यहाँ तक कि घर के अंदर भी।
3/5 Image Source : social

अगर आप अपने चेहरे को दिनभर टच करते हैं तो ऐसा करना स्किन को डैमेज कर सकता है। लगातार अपने चेहरे पर हाथों लगाने से दाग-धब्बे या बैक्टीरिया पैदा होने की समस्या हो सकती है जो रोमछिद्रों को बंद कर देता है और मुंहासे को बदतर बना देता है। इसलिए, साफ़ और स्वस्थ त्वचा के लिए इस आदत को छोड़ें।
4/5 Image Source : social

कुछ लोग घर आकर मुँह नहीं धोते और मेकअप के साथ ही सो जाते हैं। ऐसा करना स्किन के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। मेकअप या SPF लगाकर सोने से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और उम्र बढ़ने लगती है।
5/5 Image Source : social

Advertisement