हैंगओवर की सुबह सिरदर्द, थकावट और जी मिचलाना काफी परेशान कर सकता है। शराब पीने के बाद शरीर में डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में हैंगओवर उतारने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय।
Published : Jul 25, 2026 11:12 am IST, Updated : Jul 25, 2026 11:12 am IST
1/5Image Source : Magnific
शराब शरीर से जरूरी मिनरल्स और पानी को बाहर निकाल देती है। सुबह उठकर ताज़ा नारियल पानी, नींबू-पानी या ORS का घोल पीएं। यह शरीर को तुरंत रीहाइड्रेट करता है और सुस्ती को गायब कर देता है।
2/5Image Source : Magnific
हैंगओवर में शरीर से पोटैशियम का लेवल कम हो जाता है, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और थकावट महसूस होती है। एक-दो केले खाने से शरीर को तुरंत पोटैशियम और ऊर्जा मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
अगर आपको उल्टी महसूस हो रही है या पेट में जलन है, तो अदरक को पानी में उबालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। अदरक जी मिचलाने में राहत देता है और शहद में मौजूद फ्रक्टोज़ शराब को जल्दी पचाने में मदद करता है।
4/5Image Source : Magnific
खाली पेट रहने से सिरदर्द और बढ़ सकता है। नाश्ते में प्लेन टोस्ट, क्रैकर्स या हल्का दलिया खाएं। यह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाएगा और पेट के एसिड को सोखने में मदद करेगा।
5/5Image Source : Magnific
इसके लिए गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक-दो चम्मच शहद मिलाकर पीएं। यह कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है और लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।