How to remove Blackheads: क्या आपके नाक के आसपास या फिर ठुड्डी के आसपास वाले एरिया पर ब्लैकहेड्स नजर आते हैं? अगर हां, तो आपको नेचुरली ब्लैकहेड्स हटाने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
Published : Apr 15, 2026 08:06 pm IST, Updated : Apr 15, 2026 08:06 pm IST
1/5Image Source : Maa, yeh kaise karun?/YT
क्या आप जब भी पार्लर में जाते हैं और ब्लैकहेड्स हटवाते हैं, तो आपको दर्द महसूस होता है? जब ब्लैकहेड्स रिमूवर की मदद से ब्लैकहेड्स हटाए जाते हैं, तब दर्द होना लाजमी है। आइए ब्लैकहेड्स हटाने के बेहद आसान और नेचुरल तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर निकालना है। इसके बाद इसी कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस भी निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए इस पेस्ट को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर अप्लाई कर लेना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाक के पास या फिर ठुड्डी के पास की जगह पर सबसे ज्यादा ब्लैकहेड्स होते हैं।
4/5Image Source : PEXELS
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाए रखिए। जब ये पेस्ट सूख जाए, तब आप मुंह धो सकते हैं। मुंह धोने के लिए नॉर्मल या फिर गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस केमिकल फ्री पेस्ट को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।