Published : Jul 24, 2025 10:18 pm IST, Updated : Jul 24, 2025 10:18 pm IST
1/5Image Source : SORA/AI
इंस्टैंट ग्लो के लिए आपको महंगी-महंगी केमिकल बेस्ड क्रीम या फिर फेस वॉश पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आइए दमकती हुई त्वचा पाने के लिए केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून फ्रेश दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी भी एड कर लीजिए। आखिर में थोड़ा सा बेसन एड करके आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है जिससे एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।
3/5Image Source : SORA/AI
आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
4/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको थोड़ी देर तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। जब ये फेस पैक थोड़ा-थोड़ा सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए साबुन या फिर फेस वॉश की जगह नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के निखार को काफी हद तक सुधार सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।