Father's Day 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को फील कराएं स्पेशल, गिफ्ट करें ये चीजें
Father's Day 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को फील कराएं स्पेशल, गिफ्ट करें ये चीजें
फादर्स डे हर साल हमारे जीवन के उस सबसे मजबूत स्तंभ को शुक्रिया कहने का मौका देता है, जो बिना कुछ कहे हमारे लिए सब कुछ कर जाते हैं वो हैं हमारे पापा। इस साल फादर्स डे 21 जून 2026 को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करना चाहते हैं जो उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान ले आए, तो यहां से गिफ्ट आइडियाज
Published : Jun 20, 2026 12:11 pm IST, Updated : Jun 20, 2026 12:11 pm IST
1/5Image Source : magnific
पापा अक्सर सबकी सेहत का ध्यान रखते हैं, लेकिन अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इस बार उन्हें एक अच्छी ब्रांड की Smartwatch गिफ्ट करें। इससे वो अपना ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, और डेली स्टेप्स ट्रैक कर सकेंगे।
2/5Image Source : magnific
बाजार के महंगे तोहफों से ज्यादा दिल को वो चीजें छूती हैं जिनमें आपकी यादें जुड़ी हों। आप फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को एक फोटो कोलाज फ्रेम, उनके नाम का कस्टमाइज्ड वॉलेट और पेन का सेट, या फिर एक मग जिस पर "दुनिया के सबसे बेस्ट पापा" लिखा हो, गिफ्ट कर सकते हैं।
3/5Image Source : magnific
दिनभर की भागदौड़ या उम्र के असर के कारण पापा को अक्सर थकान महसूस होती है। ऐसे में आप एक पोर्टेबल फूड और बैक मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं। यह उनके लिए एक बेहतरीन तोहफा साबित होगा।
4/5Image Source : magnific
अगर आपके पापा को पुराने गानों का शौक है या वे पढ़ने के शौकीन हैं तो आप उन्हें Saregama Carvaan गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें हजारों पुराने सदाबहार गाने पहले से लोडेड होते हैं। अगर उन्हें किताबें पसंद हैं, तो उनके पसंदीदा लेखक की किताबों का एक सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं।
5/5Image Source : magnific
सबसे अनमोल तोहफा जो आप उन्हें दे सकते हैं, वह है आपका समय। इस दिन उनके साथ बैठें, उनके ज़माने की बातें सुनें, पुरानी एल्बम देखें। साथ ही, उनके लिए अपने हाथों से उनकी पसंद का कोई खाना बनाएं।