घर पर Pedicure करने के लिए इन टिप्स को स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो, चेहरे की तरह चमक उठेंगे आपके पैर
घर पर Pedicure करने के लिए इन टिप्स को स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो, चेहरे की तरह चमक उठेंगे आपके पैर
कई बार पैर देखकर लगता है कि वे कितने गंदे और मैले हैं। दरअसल, पैरों की गंदगी फटी एड़ियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा एड़ियां रफ हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पैरों को डीप मॉइस्चराइजिंग करनी चाहिए। लेकिन, ये संभव नहीं है कि आप हर बार पैडीक्योर पर ज्यादा पैसे खर्च करें। ऐसे में आप घर में पेडीक्योर के इन स्टेप्स को फॉलो
Published : Jan 14, 2025 02:31 pm IST, Updated : Jan 14, 2025 02:39 pm IST
1/8Image Source : SOCIAL
कई बार पैर देखकर लगता है कि वे कितने गंदे और मैले हैं। दरअसल, पैरों की गंदगी फटी एड़ियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा एड़ियां रफ हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पैरों को डीप मॉइस्चराइजिंग करनी चाहिए। लेकिन, ये संभव नहीं है कि आप हर बार पैडीक्योर पर ज्यादा पैसे खर्च करें। ऐसे में आप घर में पेडीक्योर के इन स्टेप्स को फॉलो कर आपने पैरों को चेहरे की तरह चमका सकते हैं।
2/8Image Source : social
सबसे पहले नाखूनों पर लगे नेल पेंट को एक कॉटन बॉल या कॉटन पैड से हटाएँ। इसे =नाखूनों पर कुछ सेकंड के लिए रखें और धीरे से नेल पेंट को हटा दें और पोंछ दें। सॉफ्ट फिनिश के लिए केमिकल फ्री रिमूवर का इस्तेमाल करें।
3/8Image Source : social
अब एक मीडियम आकार का टब लें। इसे गर्म पानी से भरें, टब में आधा कप एप्सम सॉल्ट, एक नींबू का रस, शैम्पू की कुछ बूँदें और खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल की कुछ बूँदें और कुछ गुलाब की पंखुड़ियाँ डालें। पैरों को लगभग 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। इससे सूजन, दर्द और खुरदरेपन से छुटकारा मिलता है।
4/8Image Source : social
अब प्यूमिस स्टोन को गीला करें और पैरों के तलवे पर मौजूद मृत त्वचा कोशिकाओं के चारों ओर रगड़ें। खासकर उन जगहों पर जहाँ त्वचा मोटी और कठोर है। धीरे से रगड़ें और एक्सफोलिएट करें। उसके बाद तौलियों से पैरों को पोछें।
5/8Image Source : social
अब पैरों और तलवों पर मॉइस्चराइज़र या फिर ऑयल से मालिश करें। इसके बाद फुट क्रीम लगाएं। हथेलियों में रगड़ें और अपने पैरों और पैर की उंगलियों के बीच धीरे से मालिश करें और लगभग 5 मिनट तक मालिश करें।
6/8Image Source : social
अगले स्टेप में नेल कटर से अपने नाखूनों को ट्रिम करें। नाखूनों को लंबा रखने से न केवल गंदगी और बैक्टीरिया जमा होते हैं, बल्कि गलती से नाखून टूटने से होने वाला दर्द भी असहनीय होता है। इसलिए समय समय पर नेल्स को ट्रिम करें।
7/8Image Source : social
इसके बाद, नाखून की खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए नेल बफर का इस्तेमाल कर उन्हें रगड़ें। अंत में, नेल फाइलर का इस्तेमाल करें और नाखूनों को मनचाहा आकार दें। उसके बाद, क्यूटिकल्स पर विटामिन ई ऑयल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल जैसे मॉइस्चराइज़र लगाएँ और मसाज करें।
8/8Image Source : social
आखिर में, पेडिक्योर की प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए, बेस लगाएं और उसके बाद अपने पसंदीदा नेल पेंट का रंग लगाएं। इसे एक ही स्ट्रोक में नाखूनों पर समान रूप से लगाएं। अगर आप चाहते हैं कि यह गहरा हो और कोट लंबे समय तक बना रहे तो आप डबल लेयर लगा सकते हैं।