बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, हर कोई पूछेगा लहराते बालों का राज
बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, हर कोई पूछेगा लहराते बालों का राज
सॉफ्ट और सिल्की बाल न केवल अच्छे दिखते हैं, बल्कि वे आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाते हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बालों को सॉफ्ट एंड सिल्की बना सकते हैं।
Published : Feb 27, 2026 12:19 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 12:19 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सॉफ्ट और सिल्की बाल न केवल अच्छे दिखते हैं, बल्कि वे आपके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाते हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर बालों को सॉफ्ट एंड सिल्की बना सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
एलोवेरा में एंजाइम्स होते हैं जो खराब बालों को रिपेयर करते हैं और उन्हें नमी देते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को निकालें और उसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में भरकर गीले बालों पर लगाएं या सीधे स्कैल्प और बालों पर मसाज करें। 20 मिनट बाद धो लें।
3/5Image Source : Freepik
दही बालों को गहराई से कंडीशन करता है और शहद नमी को लॉक करता है। आधा कप दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
4/5Image Source : Freepik
केला पोटेशियम और नेचुरल ऑयल्स से भरपूर होता है, जो बालों का रूखापन खत्म करता है। एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं। इसे 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।
5/5Image Source : Freepik
यह बालों के पीएच लेवल को संतुलित करता है और नेचुरल चमक लाता है। इसके लिए एक मग पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। शैम्पू करने के बाद, इस मिश्रण से बालों को धोएं और फिर सादे पानी से हल्का सा रिंस कर लें।