New Year के जश्न के लिए क्यों है गोवा पहली पसंद, कितनी रंगीन होती हैं यहां की शाम
New Year के जश्न के लिए क्यों है गोवा पहली पसंद, कितनी रंगीन होती हैं यहां की शाम
New Year Celebration In Goa: गोवा बेहद खूबसूरत राज्य है, लेकिन नए साल पर यहां एक अलग ही खुमारी छाई रहती है। क्रिसमस के बाद से नए साल तक गोवा टूरिस्ट की पहली पसंद होता है। जानिए न्यू ईयर पर गोवा में क्या होता है?
Published : Dec 19, 2024 11:50 am IST, Updated : Dec 19, 2024 12:06 pm IST
1/5Image Source : Social
गोवा की नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए लोग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पहुंचते हैं। नए साल का जश्न मनाना हो या फिर क्रिसमस पार्टी करनी हो, गोवा इसके लिए परफेक्ट प्लेस है। नए साल पर गोवा में काफी कुछ खास होता है। यहां दुनियाभर से सैलानी पहुंचते हैं।
2/5Image Source : Social
गोवा में नए साल पर जगह-जगह बीच पार्टीज प्लान होती है। 31 दिसंबर को गोवा के फेमस बीच बागा, कैलंगुट, अंजुना और पालोलेम बीच पर पार्टी शुरु हो जाती है। यहां बीच पर लोग जमकर पार्टी करते हैं। नए साल पर शानदार आतिशबाजी शो भी होते हैं।
3/5Image Source : Social
सिर्फ बीच पार्टी ही नहीं नए साल पर गोवा में कई जगहों पर कल्चरल परफोर्मेंस भी होती हैं। जहां गोवा के पारंपरिक कलाकार अपने डांस, म्यूजिक और कल्चरल परफॉर्मेंस देते हैं। पब्लिक स्टेज पर लोक कलाकारों को प्रोग्राम के लिए बुलाया जाता है। आप यहां खाने पीने से साथ कल्चरल प्रोगाम इंजॉय कर सकते हैं।
4/5Image Source : Social
क्रूज पर नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं तो इसके लिए गोवा बेस्ट प्लेस है। यहां मांडोवी नदी के किनारे क्रूज पर बने कैसीनो नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा गोवा की राजधानी पणजी में भी कई कैसीनो हैं जहां आप न्यू ईयर का सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
5/5Image Source : Social
गोवा में नए साल का जश्न मनाने के लिए कई म्यूजिक इवेंट्स होते हैं। जिसमें फेमस सिंगर्स के गाने और लाइव परफॉर्मेंस होती है। वहीं गोवा के चर्च में नए साल पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। न्यू ईयर की शाम को यानी 31 दिसंबर को यहां मिडनाइट मास का आयोजन होता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।