Written By: Ritu Raj
Published : Oct 30, 2025 05:54 pm IST, Updated : Oct 30, 2025 05:54 pm IST
Image Source : Freepik
सर्दियों में लिप्स की ड्राईनेस से हर कोई परेशान होता है। ये ड्राई होकर फटने लगते हैं। कई बार इससे खून भी आने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से लिप्स को ड्राई होने से बचाया जा सकता है। यहां जान लें लिप्स को ड्राई होने से बचाने का आसान तरीका।
Image Source : Freepik
1 चम्मच ग्लीसरीन और 1 चम्मच गुलाब जल को अच्छे से मिला कर लिप्स पर लगाएं। यह आपके होंठों को नमी देता है और उन्हें मुलायम बनाता है।
Image Source : Freepik
शहद और नींबू की मदद से लिप्स को ड्राय होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद और 1-2 बूंद नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाएं। शहद लिप्स को हाइड्रेट करता है, जबकि नींबू से एक्सफोलिएशन होती है, जिससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं।
Image Source : Freepik
सीधे होंठों पर ऑलिव ऑयल लगाएं। यह आपके लिप्स को मॉइस्चराइज करता है और ड्राईनेस को दूर करता है।
Image Source : Freepik
विटामिन E कैप्सूल से तेल निकाल कर उसे होंठों पर लगाएं। यह त्वचा की मरम्मत करता है और लिप्स को मुलायम बनाए रखता है।