1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चिया सीड्स से कितना अलग और फायदेमंद है सब्जा सीड्स

चिया सीड्स से कितना अलग और फायदेमंद है सब्जा सीड्स

Published : May 09, 2025 06:00 pm IST,  Updated : May 09, 2025 06:00 pm IST
पिछले कुछ सालों में चिया सीड्स का चलन काफी बढ़ा है। लोग पतला होने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं। वहीं भारत में चिया सीड्स जैसा ही एक सब्जा सीड है। आइये जानते हैं चिया और सब्जा सीड्स में क्या अंतर है और इसके फायदे क्या हैं?
1/5 Image Source : Freepik
पिछले कुछ सालों में चिया सीड्स का चलन काफी बढ़ा है। लोग पतला होने के लिए चिया सीड्स का सेवन करते हैं। वहीं भारत में चिया सीड्स जैसा ही एक सब्जा सीड है। आइये जानते हैं चिया और सब्जा सीड्स में क्या अंतर है और इसके फायदे क्या हैं?
चिया सीड्स सेंट्रेल मेक्सिको और ग्वाटेमाला से लाए जाते हैं और सब्जा सीड्स भारत में उगाए जाते हैं। इसलिए सब्जा सीड्स का भारत में मिलना आसान होता है। चिया सीड्स की कीमत भारत में ज्यादा होती है।
2/5 Image Source : Freepik
चिया सीड्स सेंट्रेल मेक्सिको और ग्वाटेमाला से लाए जाते हैं और सब्जा सीड्स भारत में उगाए जाते हैं। इसलिए सब्जा सीड्स का भारत में मिलना आसान होता है। चिया सीड्स की कीमत भारत में ज्यादा होती है।
सब्जा सीड्स छोटे और काले रंग के होते हैं। इनका स्वाद हल्का तुलसी जैसा होता है। चिया सीड्स थोड़े बड़े और अधिकतर काले, भूरे, सफेद या बैंगनी रंग के होते हैं। चिया सीड्स खाने में फीके और हल्के अखरोट जैसे लगते है।
3/5 Image Source : Freepik
सब्जा सीड्स छोटे और काले रंग के होते हैं। इनका स्वाद हल्का तुलसी जैसा होता है। चिया सीड्स थोड़े बड़े और अधिकतर काले, भूरे, सफेद या बैंगनी रंग के होते हैं। चिया सीड्स खाने में फीके और हल्के अखरोट जैसे लगते है।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट होता है। जबकि, सब्जा सीड्स से विटामिन K और प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और भरपूर फाइबर पाया जाता है।
4/5 Image Source : Freepik
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट होता है। जबकि, सब्जा सीड्स से विटामिन K और प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और भरपूर फाइबर पाया जाता है।
सब्जा सीड्स और चिया सीड्स दोनों ही वजन घटाने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से पाचन में सुधार, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दोनों ही पानी में भिगोने पर फूल जाते हैं और जेल जैसा बन जाते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement