बैंगन में बीज है या नहीं बिना काटे भी कर सकते हैं पहचान, नोट कर लें ये टिप्स
बैंगन में बीज है या नहीं बिना काटे भी कर सकते हैं पहचान, नोट कर लें ये टिप्स
क्या आप जानते हैं बिना बैंगन को काटे भी यह पता लगाया जा सकता है कि उसके अंदर बीज ज्यादा हैं या कम? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स, जो हर बार सही बैंगन चुनने में आपकी मदद करेंगे।
Published : Jun 01, 2026 09:53 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 09:57 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
क्या आप जानते हैं बिना बैंगन को काटे भी यह पता लगाया जा सकता है कि उसके अंदर बीज ज्यादा हैं या कम? कुछ आसान संकेतों की मदद से आप बाजार में ही ताजा, मुलायम और कम बीज वाले बैंगन की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स, जो हर बार सही बैंगन चुनने में आपकी मदद करेंगे।
2/5Image Source : UNSPLASH
बैंगन का वजन चेक करें: बैंगन के भार यानी वजन से आप ये पता लगा सकते हैं कि बैंगन में बीज है या नहीं। क्योंकि जो भारी बैंगन होता है उसमें ज्यादा बीज होता है। जो बैंगन उठाने पर हल्का होगा उसमें बीज नहीं होगा और जो भारी होगा, उसमें बीज मिल सकता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
साइज से लगाएं पता: बैंगन की साइज़ से भी आप यह पता लगा सकते हैं कि उसमें बीज है या नहीं। हमेशा छोटे या मध्यम आकार के बैंगन चुनें, क्योंकि बड़े बैंगनों में बीज कड़े होते हैं और स्वाद में थोड़े फीके हो सकते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
कलर चेक करें: बैंगन खरीदते समय देखें कहीं बैंगन का रंग हल्का तो नहीं है। हल्के, फीके या झुर्रीदार रंग का बैंगन बासी और सूखा हो सकता है. इसलिए हमेशा गहरे रंग का बैंगन चुनें, क्योंकि ये ताजे, कम बीज वाले और अंदर से अच्छे होते हैं.
5/5Image Source : UNSPLASH
हल्का दबाकर देखें: ताज़ा बैंगन थोड़ा मुलायम होता है। अगर आप इसे हल्के हाथ से दबाएंगे तो यह थोड़ा अंदर दबेगा और फिर अपनी अवस्था में आ जाएगा। बहुत सख्त बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं।