नींबू और सोडा से पीले दांतों को साफ करने का तरीका, मोती जैसे सफेद हो जाएंगे
नींबू और सोडा से पीले दांतों को साफ करने का तरीका, मोती जैसे सफेद हो जाएंगे
Nimbu Or Soda Se Dant Kaise Saaf Karen: दांतों की ठीक से सफाई न की जाए तो पीले पड़ने लगते हैं। पीले दांतों को साफ करना सस्ता और असरदार उपाय नींबू और बेकिंग सोडा है। इससे आपके दांत मोती जैसे सफेद हो जाएंगे।
Published : Jan 15, 2025 12:50 pm IST, Updated : Jan 15, 2025 12:50 pm IST
1/5Image Source : Freepik
पीले दांतों को साफ करने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। अक्सर साफ-सफाई का ख्याल न रखने या ज्यादा धूम्रपान करने से दांतों में पीलापन आने लगता है। इसके लिए नींबू का रस और सोड़ा का ये उपाय असरदार साबित हो सकता है।
2/5Image Source : Freepik
दरअसल नींबू में ब्लीचिंग कंपाउंड पाए जाते गैं जो दातों को क्लीन बनाते हैं। जब आप नींबू के रस को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो ये और भी असरदार क्लीनिंग एजेंट बन जाता है।
3/5Image Source : Freepik
इसके लिए करीब 1 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। अब इसे टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं और हल्के हाथ से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। 1-2 मिनट ऐसा करने के बाद कुल्ला कर लें।
4/5Image Source : Freepik
नींबू और सोडा का इस्तेमाल आप सप्ताह में केवल 1-2 बार ही करें। जल्दी साफ करने के चक्कर में ज्यादा इस्तेमाल करने से दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। नींबू और बेकिंग सोडा से दांतों को साफ करने के बाद कुछ देर एसिडिक चीजें खाने से बचें।
5/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो सिर्फ नींबू या सिर्फ बेकिंग सोडा को भी कभी-कभी ब्रश पर लगाकर दांतों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके पीले दांत अच्छी तरह से क्लीन हो जाएंगे और पीलापन गायब हो जाएगा। पीले दांतों को साफ करने का ये असरदार घरेलू नुस्खा है।