ऐसे कटिंग से तैयार करें मनी प्लांट का नया पौधा, घर के अंदर भी तेजी से बढ़ेगी बेल
ऐसे कटिंग से तैयार करें मनी प्लांट का नया पौधा, घर के अंदर भी तेजी से बढ़ेगी बेल
Money Plant From Cutting: बारिश में मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में आप कटिंग से आसानी से नए पौधे तैयार कर सकते हैं। मनी प्लांट को इनडोर किसी कांच की बोतल या पॉट में भी आसानी से लगाया जा सकता है। जानिए कैसे कटिंग से तैयार करें मनी प्लांट।
Published : Jul 08, 2025 10:48 am IST, Updated : Jul 08, 2025 10:48 am IST
1/5Image Source : AI Image
मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। घर के अंदर रखो या बाहर ये पौधा धन, समृद्धि और सेहत से जुड़े कई फायदे पहुंचाता है। बारिश के मौसम में मनी प्लांट तेजी से बढ़ने लगता है।
2/5Image Source : Freepik
मनी प्लांट का नया पौधा खरीदने की बजाय आप घर में लगे बड़े मनी प्लांट से कई नए पौधे तैयार कर सकते हैं। मनी प्लांट की कटिंग से कई प्लांट तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें आप पानी या मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
मनी प्लांट के पौधे में पत्तियों वाली बेल पर गांठ जैसी होती है। आपको बेल के ऊपर से 3-4 गांठ छोड़कर किसी कटर की मदद से या कैंची से बेल के 8-10 टुकड़े काट कर तैयार करने हैं।
4/5Image Source : Ai Image
अब इन्हें किसी बोतल या पॉट में पानी में डालकर भी लगा सकते हैं। घर के अंदर पानी में तैरती मनी प्लांट की बेल बहुत सुंदर लगती है। आप इसे होम डेकोर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : Ai Image
मिट्टी वाले गमले में अच्छी तरह से 4-5 कटिंग लगाकर खाद और पानी डाल दें। कोकोपिट में मनी प्लांट अच्छा और तेजी से बढ़ने लगता है। आप इसे हल्की धूम में रखें और कुछ ही दिनों में बेल लंबी हो जाएगी।