पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
पसीने की बदबू से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
पसीने की दुर्गंध गर्मियों में होने वाली एक आम समस्या है, जो अक्सर बैक्टीरिया और पसीने के मिलने से पैदा होती है। इसे दूर करने के लिए आपको महंगे डियोड्रेंट की ज़रूरत नहीं है। आप कुछ आसान घरेलू उपाय के जरिए इससे छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Apr 21, 2026 06:01 pm IST, Updated : Apr 21, 2026 06:01 pm IST
1/5Image Source : freepik
फिटकरी में एंटी-सेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। यह पसीना पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में बहुत कारगर है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नहाने के बाद फिटकरी के एक टुकड़े को पानी में गीला करें और इसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें। कुछ देर सूखने दें और फिर कपड़े पहन लें।
2/5Image Source : freepik
बेकिंग सोडा पसीने को सोखता है और नींबू बैक्टीरिया को मारता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अंडरआर्म्स पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।
3/5Image Source : freepik
यह त्वचा के pH लेवल को संतुलित करता है, जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते। इसके लिए एक कॉटन बॉल को सिरके में भिगोकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रात को सोने से पहले लगाएं और सुबह धो लें।
4/5Image Source : freepik
नीम एक नेचुल एंटी-बैक्टीरियल एजेंट है जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर अपने नहाने के पानी में मिलाएं। इससे शरीर की बदबू धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
5/5Image Source : freepik
टमाटर रोमछिद्रों को सिकोड़ने में मदद करता है और पसीने को कम करता है। इसके लिए एक बाल्टी नहाने के पानी में दो कप टमाटर का रस मिलाएं और उससे नहाएं।