बालकनी से कबूतरों को भगाने के 5 आसान उपाय, बहुत कारगर है ये तरीका
बालकनी से कबूतरों को भगाने के 5 आसान उपाय, बहुत कारगर है ये तरीका
बालकनी में कबूतरों का डेरा न केवल गंदगी फैलाता है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी रहता है। अगर आप भी इनके 'गुटरगू' और बीट से परेशान हैं, तो ये 5 असरदार नुस्खे अपान सकते हैं।
Published : May 08, 2026 09:51 am IST, Updated : May 08, 2026 09:51 am IST
1/5Image Source : freepik
कबूतरों को चमकती और रिफ्लेक्टिंग रोशनी से डर लगता है। ऐसे में आप अपनी बालकनी में पुरानी बेकार पड़ी CDs को धागे से बांधकर लटका दें। सूरज की रोशनी जब इन पर पड़ेगी, तो कबूतर वहां आने से कतराएंगे।
2/5Image Source : freepik
कबूतरों की सूंघने की शक्ति काफी तेज होती है और उन्हें तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में काली मिर्च का पाउडर, लाल मिर्च या दालचीनी के पाउडर को बालकनी के कोनों और रेलिंग पर छिड़क दें। इसकी गंध उन्हें वहां बैठने से रोकेगी।
3/5Image Source : freepik
सिरके की तेज और खट्टी गंध कबूतरों को भगाने में बहुत कारगर है। इसके लिए सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसे बालकनी की सतह और उन जगहों पर छिड़कें जहां कबूतर बैठते हैं।
4/5Image Source : freepik
यह एक बहुत ही सस्ता और सरल तरीका है। बालकनी की रेलिंग या उन जगहों पर जहां कबूतर पंजे टिकाते हैं, वहां एल्युमिनियम फॉयल लपेट दें। फॉयल की सरसराहट और उसकी चमक कबूतरों को असहज करती है, जिससे वे वहां नहीं टिकते।
5/5Image Source : freepik
बालकनी को नायलॉन की पारदर्शी जाली से ढक दें। यदि आप पूरी बालकनी नहीं ढकना चाहते, तो रेलिंग पर प्लास्टिक के 'बर्ड स्पाइक्स' लगा सकते हैं। इससे उन्हें बैठने की जगह नहीं मिलेगी।