बढ़ाना चाहते हैं नाखून तो जरूर ट्राई करें ये आसान उपाय
बढ़ाना चाहते हैं नाखून तो जरूर ट्राई करें ये आसान उपाय
Remedies For Nail Growth: लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती को काफी बढ़ा देते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं नाखून न बढ़ने और टूटने से परेशान रहती हैं। कुछ महिलाएं तो आर्टिफिशियल नेल्स भी लगवाती हैं। अगर आपके नाखून नहीं बढ़ते तो ये उपाय करके देखें।
Published : Jun 17, 2025 12:35 pm IST, Updated : Jun 17, 2025 12:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आपके नाखून ज्यादा नहीं बढ़ते और टूट जाते हैं तो इसके लिए नाखूनों पर नारियल तेल से मालिश करें। रोजाना नारियल तेल लगाने से नेल्स में मॉइश्चर आएगा और वो टूटने से बचेंगे। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल भी लगा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
नाखूनों को पोषण देने के लिए लहसुन भी असरदार उपाय है। कमजोर होकर नाखून टूट जाते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना लहसुन की 1-2 कलियां अपने नाखूनों पर रगड़ें। इससे नेल्स मजबूत बनेंगे।
3/5Image Source : Freepik
नेल्स को मजबूत बनाने और लंबा करने के लिए नींबू का रस लगाएं। इससे नेल्स एकदम साफ हो जाएंगे और तेजी से बढ़ने लगेंगे। आप कॉटन की मदद से नाखूनों पर नींबू का रस इस्तेमाल करें। नींबू की जगह संतरे का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
वैसलीन भी नेल्स के लिए अच्छी होती है। अगर आपने नाखून कमजोर होकर टूटते हैं तो इसके लिए रोजाना रात में नेल्स पर वैसलीन लगाकर सोना शुरू कर दें। इससे नाखून सॉफ्ट होंगे और लंबे भी होने लगेंगे।
5/5Image Source : Freepik
टूथपेस्ट भी कई चीजों में काम आता है। जिन लोगों के नाखून लंबे नहीं होते हैं उन्हें नेल्स पर टूथपेस्ट लगाने से फायदा होगा। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको नाखूनों में फर्क नजर आ जाएगा।