नकली पनीर की पहचान कैसे करें? ये टिप्स आ सकते हैं काम
नकली पनीर की पहचान कैसे करें? ये टिप्स आ सकते हैं काम
बाज़ार में मिलावटी या नकली पनीर की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। यह पनीर सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसे बनाने में डिटर्जेंट, यूरिया, स्टार्च और घटिया क्वालिटी के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं कि नकली पनीर की पहचान कैसे कर सकते हैं।
Published : Jul 14, 2026 02:10 pm IST, Updated : Jul 14, 2026 02:10 pm IST
1/5Image Source : Magnific
असली पनीर छूने में काफी सॉफ्ट होता है। अगर आप इसे हाथ से मसलेंगे, तो यह आसानी से टूटकर बिखर जाएगा। जबकि नकली पनीर थोड़ा रबर जैसा महसूस होता है। इसे मसलने पर यह बिखरने के बजाय रबर की तरह खिंचने लगता है या बहुत ज्यादा सख्त होता है।
2/5Image Source : Magnific
अगर पनीर में स्टार्च या कॉर्नफ्लोर मिलाया गया है, तो आप घर पर आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए पनीर के एक टुकड़े को पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने दें और फिर इस पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। अगर पनीर का रंग बदलकर नीला हो जाता है, तो समझ लें कि पनीर नकली है और इसमें स्टार्च मिलाया गया है। असली पनीर का रंग नहीं बदलेगा।
3/5Image Source : Magnific
पनीर को थोड़े से पानी में उबालें। इस पानी में एक चम्मच अरहर की दाल का पाउडर या सोयाबीन का पाउडर मिला दें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर पानी का रंग धीरे-धीरे लाल या हल्का गुलाबी होने लगे, तो इसका मतलब है कि पनीर में यूरिया मिलाया गया है।
4/5Image Source : Magnific
पनीर के टुकड़े को पानी में डालकर कुछ देर उबालें। अगर उबलते समय पनीर पूरी तरह टूटकर पानी में बिखर जाता है या पानी बिल्कुल दूधिया और गाढ़ा हो जाता है, तो इसमें मिलावट होने की पूरी संभावना है। असली पनीर उबलने पर भी अपना आकार बनाए रखता है।
5/5Image Source : Magnific
असली पनीर में दूध की हल्की और ताजी खुशबू आती है। खाने में इसका स्वाद मलाईदार होता है। जबकि नकली पनीर में डिटर्जेंट, केमिकल या खट्टापन जैसी अजीब गंध आ सकती है। चबाने पर यह बेस्वाद या प्लास्टिक जैसा लगता है।