1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. सर्दियों में तेजी से सूखने लगते हैं पौधे, इन टिप्स को कर लिया फॉलो तो घर से लेकर बालकनी हमेशा रहेगी हरी भरी

सर्दियों में तेजी से सूखने लगते हैं पौधे, इन टिप्स को कर लिया फॉलो तो घर से लेकर बालकनी हमेशा रहेगी हरी भरी

ठंड के मौसम में पौधों की देखभाल करना काफी मुश्किल भरा होता है। इस मौसम में पौधे सूखने लगते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मौसम में पौधों को सूखने से कैसे बचाएं?

Written By: Poonam Yadav
Published : Nov 13, 2025 07:58 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:04 pm IST
घर तभी सुंदर लगता है जब बालकनी में हरियाली नज़र आती है। पौधों की वजह से हमें ताज़ी हवा भी मिलती है। लेकिन ठंड के मौसम में पौधों की देखभाल करना काफी मुश्किल भरा होता है। इस मौसम में पौधे सूखने लगते हैं। पौधों के सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम हैं हवा की शुष्कता। इसके अलावा हीटर के पास रखे पौधे भी सूखने लगते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मौसम में पौधों को सूखने से कैसे बचाएं?
1/6 Image Source : freepik/ Youtube - @LushFoliage
घर तभी सुंदर लगता है जब बालकनी में हरियाली नज़र आती है। पौधों की वजह से हमें ताज़ी हवा भी मिलती है। लेकिन ठंड के मौसम में पौधों की देखभाल करना काफी मुश्किल भरा होता है। इस मौसम में पौधे सूखने लगते हैं। पौधों के सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम हैं हवा की शुष्कता। इसके अलावा हीटर के पास रखे पौधे भी सूखने लगते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मौसम में पौधों को सूखने से कैसे बचाएं?
जैविक खाद का करें इस्तेमाल: सर्दियों में पौधों को केमिकल खाद न दें। इसकी बजाय गोबर खाद या किचन वेस्ट जैसे जैविक खाद का इस्तेमाल करें। गोबर का खाद मिट्टी को गर्म रखती है। साथ ही हवा और पानी के संचार को बेहतर बनाती है।
2/6 Image Source : freepik
जैविक खाद का करें इस्तेमाल: सर्दियों में पौधों को केमिकल खाद न दें। इसकी बजाय गोबर खाद या किचन वेस्ट जैसे जैविक खाद का इस्तेमाल करें। गोबर का खाद मिट्टी को गर्म रखती है। साथ ही हवा और पानी के संचार को बेहतर बनाती है।
पानी कम दें: सर्दियों में मौसम में नमी ज़्यादा समय तक बनी रहती है इसलिए पौधों को कम पानी दें। पौधों को सूखने से बचाने के लिए हर रोज़ पानी देने से बचें। जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी दें। साथ ही पौधों को सुबह या शाम की बजाय दोपहर में पानी दें।
3/6 Image Source : freepik
पानी कम दें: सर्दियों में मौसम में नमी ज़्यादा समय तक बनी रहती है इसलिए पौधों को कम पानी दें। पौधों को सूखने से बचाने के लिए हर रोज़ पानी देने से बचें। जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी दें। साथ ही पौधों को सुबह या शाम की बजाय दोपहर में पानी दें।
धूप मिलना है ज़रूरी: सर्दियों में पौधों को धूप ज़रूर मिलनी चाहिए। इसलिए पौधों को वहां रखें जहां से धूप सीधे छनकर आए। इस बात का भी ध्यान रखें कि पौधे की सभी तरफ़ से बराबर धूप मिले, इसलिए हर हफ्ते गमलों को थोड़ा थोड़ा घुमाएँ।
4/6 Image Source : FREEPIK
धूप मिलना है ज़रूरी: सर्दियों में पौधों को धूप ज़रूर मिलनी चाहिए। इसलिए पौधों को वहां रखें जहां से धूप सीधे छनकर आए। इस बात का भी ध्यान रखें कि पौधे की सभी तरफ़ से बराबर धूप मिले, इसलिए हर हफ्ते गमलों को थोड़ा थोड़ा घुमाएँ।
सूखी पत्तियों को काटें: सर्दियों में पत्तियां सूखती हैं इसलिए सूखी और मुरझाई पत्तियों की हमेशा छंटाई करें। धूल-मिटटी जमने से पौधों की पत्तियां पीली हो सकती हैं इसलिए नियमित रूप से पत्तियों को साफ करें। साथ ही मिट्टी में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालने से जड़ों में फंगस नहीं लगता है।
5/6 Image Source : FREEPIK

ठंड से बचाएं: पौधों को ठंडी हवाओं और पाले से बचाने के लिए उन्हें घर के अंदर ले जाएं या रात में कंबल या पुरानी चादर से ढक दें। कवर को ज़मीन तक फैलाएं और किनारों को ईंटों या पत्थरों से सुरक्षित करें ताकि हवा अंदर न जाए। सुबह को कवर हटा दें ताकि पौधे धूप और हवा से गर्म हो सकें।
6/6 Image Source : youtube - @SheffieldMadePlants

Advertisement