Published : Nov 12, 2025 12:17 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 12:17 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आप भी नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर कीवी फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको कीवी को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। अब एक कटोरी में मैश्ड कीवी, एक स्पून शहद और थोड़ा सा दही निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। कीवी फेस पैक बन चुका है।
3/5Image Source : FREEPIK
आइए कीवी फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है।
4/5Image Source : FREEPIK
20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कीजिए। आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस केमिकल फ्री फेस पैक को यूज कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5Image Source : FREEPIK
डल स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। कीवी फेस पैक की मदद से त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। कीवी फेस पैक दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।