हल्दी-चंदन का लेप कैसे बनाएं, डबल हो जाएगा त्वचा का निखार
हल्दी-चंदन का लेप कैसे बनाएं, डबल हो जाएगा त्वचा का निखार
Turmeric Sandalwood For Skin: हल्दी और चंदन के लेप में मौजूद औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए हल्दी और चंदन का लेप बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
Published : Feb 28, 2026 08:03 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 08:03 pm IST
1/5Image Source : Shivani ki Kitchen/YT/FREEPIK
दादी-नानी के जमाने से हल्दी और चंदन को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप सही तरीके से इन दोनों नेचुरल औषधियों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपकी त्वचा का निखार काफी हद तक सुधर सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एक स्पून चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। अब आप इसी कटोरी में गुलाब जल एड कर सभी चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर सकते हैं। गुलाब जल की जगह कच्चे दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
हल्दी और चंदन के लेप को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस लेप को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। मुंह धोने के लिए गुनगुने पानी को यूज किया जा सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी हल्दी-चंदन के लेप को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। एक हफ्ते में 1-2 बार औषधीय गुणों से भरपूर इस लेप को यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए इस लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुहांसों के लिए भी हल्दी-चंदन के लेप को यूज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।