गर्मी और धूप में बालों को डैमेज होने से कैसे बचाएं?
गर्मी और धूप में बालों को डैमेज होने से कैसे बचाएं?
Hair Care Tips In Summer: तेज गर्मी और धूप से बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में बालों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। बालों को तेज सनलाइट से बचाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। जिससे बाल रूखे, बेजान और खराब नहीं होंगे।
Published : May 01, 2025 10:43 am IST, Updated : May 01, 2025 10:45 am IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मी में धूप से बाल भी उतने ही प्रभावित होते हैं जितनी आपकी स्किन होती है। धूप में लंबे समय तक रहने से बालों में रूखापन बढ़ जाता है। इससे स्कैल्प भी डैमेज होने लगता है। ऐसे में बालों की खास देखभाल करना जरूरी हो जाता है।
2/5Image Source : Freepik
अगर आप घंटों धूप में काम करते हैं तो सबसे पहला काम आपको करना है बालों को अच्छी तरह किसी सूती कपड़े के कवर करने का। बालों को किसी स्कार्फ से ढक सकते हैं। इससे डायरेक्ट सनलाइट से बचा जा सकता है और धूप का बालों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा।
3/5Image Source : Freepik
स्किन की तरह ही बालों के लिए भी हेयर सनस्क्रीन मिलते हैं। इससे बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। सूखे और साफ बालों पर हेयर सनस्क्रीन अप्लाई करें। इससे बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
4/5Image Source : Freepik
शैंपू करने के बाद बालों पर हेयर मास्क और कंडीशनर जरूर अप्लाई करें। इससे बालों पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाती है, जिससे धूप का असर कम होता है। कुछ समय के लिए इससे बालों को धूप में बचाया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
रोजाना घंटों धूप में रहने से जो बाल खराब होते हैं उन्हें आप ऑवरनाइट ट्रीटमेंट से भी सेफ रख सकते हैं। धूप की वजह से बालों की नमी गायब होने लगती है। ऐसे में रात में बालों पर किसी हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।