स्ट्रॉबेरी लेग्स कैसे ठीक करें, कौन से घरेलू उपाय होंगे असरदार
स्ट्रॉबेरी लेग्स कैसे ठीक करें, कौन से घरेलू उपाय होंगे असरदार
Strawberry Legs Remedies: स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या काफी लोगों को परेशान करती है। इसमें त्वचा अंदर बार छुपे रहते हैं जिससे त्वचा काली और धब्बेदार लगती है। इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहते हैं। आइये जानते हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स को ठीक करने के कुछ असरदार घरेलू उपाय।
Published : Apr 01, 2026 11:38 am IST, Updated : Apr 01, 2026 11:38 am IST
1/5Image Source : Freepik
पैरों की खूबसूरती में दाग की तरह दिखती हैं स्ट्रॉबेरी लेग्स, अगर आपको भी ये परेशानी है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। घर पर कुछ असरदार नुस्खों से स्ट्रॉबेरी लेग्स होने से बचा जा सकता है। हालांकि कुछ लोग पैरों की त्वचा के अंदर छुपे बालों को हटवाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेते हैं।
2/5Image Source : Freepik
एक्सफोलिएट स्ट्रॉबेरी लेग्स को ठीक करने का असरदार उपाय है। जब आप पैरों को एक्सफोलिएट करते हैं, तो इससे डेड स्किन हट जाती है। ऐसा करने से नए बालों का बढ़ना आसान हो जाता है। इसके लिए आप शुगर बेस्ड किसी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
एक्सफोलिएशन स्ट्रॉबेरी लेग्स को दोबारा होने से रोकने में भी मदद कर सकता है। आप शहद या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। चीनी और कॉफी को मिलाकर भी स्क्रब किया जा सकता है। इससे डेड स्किन और त्वचा के अंदर छुपे बाल निकल जाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
आप शहद और चीनी को मिलाकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। इससे डेड स्किन साफ होती है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। दूसरा आप कॉफी और दूध को मिलाकर भी स्क्रब कर सकते हैं। कॉफी पाउडर में 1 चुटकी हल्दी और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और पैरों की मालिश करें।
5/5Image Source : Freepik
इसके बाद अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए मॉइस्चराइजिंग क्रीम का उपयोग करें। इससे पैरों की त्वचा हाइड्रेट रहती है और स्ट्रॉबेरी लेग्स की समस्या में आमतौर पर सुधार होता है। आप इसके लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्ट्रॉबेरी लेग्स रोकने में भी मदद मिल सकती है।