Published : Jul 16, 2025 09:15 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 09:15 pm IST
1/5Image Source : INDIA TV
दादी-नानी के जमाने से दूध को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए कच्चे दूध को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। अब अपने फेस पर कच्चे दूध को अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात भर कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाए रखिए। अगले दिन फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
3/5Image Source : FREEPIK
कच्चे दूध में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चे दूध को त्वचा के लिए यूज करना शुरू कर दीजिए। कच्चा दूध आपकी रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे निकल आते हैं? अगर हां, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कच्चे दूध को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपके दाग-धब्बे कम होने लगेंगे और आपकी त्वचा फ्लॉलेस दिखाई देने लगेगी।
5/5Image Source : FREEPIK
एंटी एजिंग के लिए भी कच्चा दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने के लिए भी कच्चे दूध को यूज किया जा सकता है। हालांकि, दूध को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।