वर्किंग माता पिता बच्चों के साथ ऐसे पेश आएं, मजबूत होगा रिश्ता
वर्किंग माता पिता बच्चों के साथ ऐसे पेश आएं, मजबूत होगा रिश्ता
वर्किंग माता पिता अगर सही तरीके से बच्चे के साथ दिनभर में चंद घंटे भी बिताते हैं तो कई बार वो पूरा दिन साथ बिताने से ज्यादा अच्छे हो सकता है। जानिए काम-काजी माता पिता को बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।
Published : Jul 15, 2026 11:00 am IST, Updated : Jul 15, 2026 11:00 am IST
1/5Image Source : Magnific
रोजाना छोटी-छोटी काम साथ करने की आदत बनाएं। जैसे साथ में नाश्ता करें, ऑफिस जाने से पहले बच्चे को गले लगाएं। हर रात सोने से पहले उन्हें कहानी सुनाएं। आपकी ये छोटी-छोटी बातें बच्चें में सुरक्षा की बुनियाद बनाती हैं। बच्चे को लगता है कि उसकी दुनिया सुरक्षित है।
2/5Image Source : Magnific
बच्चे के साथ सिर्फ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं रहना बल्कि आपको पूरी तरह से उसके साथ रहना चाहिए। जब आप बच्चे के साथ हों, तो फोन पूरी तरह से दूर रखें। बच्चों से नज़र मिलाकर बात करें और समझें। बिना कोई जवाब दिए कुछ देर सिर्फ उसकी सुनें। दिनभर में 15-20 मिनट ऐसे साथ बिताना कई घंटों तक आधे-अधूरे ध्यान देने से ज्यादा असरदार है।
3/5Image Source : India Tv
उन्हें खुद चुनने दें कि वे क्या खेलना चाहते हैं और कैसे खेलना चाहते हैं। ऐसे में आपको बड़ा नहीं बनना, बल्कि बच्चों के साथ उनकी पसंद के खेल ही खेलें। आप उसे ऐसा महसूस कराएं कि मैं आपके लिए यहां हूं। बच्चे जब स्कूल या कहीं से बाहर आएं तो उससे पूछें कि आपको आज क्या अच्छा लगा। इससे बच्चा आपके साथ धीरे-धीरे हर बात शेयर करता है।
4/5Image Source : Magnific
जब कोई बच्चा परेशान होता है, तो स्वाभाविक हम उसे शांत करने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन बच्चे को सबसे पहले यह महसूस करने की जरूरत होती है कि आप उसे समझ रहे हैं। बच्चे को कहें कि मैं समझ सकती हूं कि तुम बहुत निराश हो। ऐसा कहना रोना बंद करने से अलग और असरदार है। अगर कभी डांट दें तो उन्हें बाद पुचराते हुए समझाएं। कि आपने गुस्सा क्यों किया और आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था।
5/5Image Source : Magnific
बच्चे भूलते नहीं हैं। अगर आपने कोई वादा किया है तो उसे पूरा करें। अगर आप किसी कारण से उनसे किया हुआ वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें ईमानदारी से बताएं और कार्यक्रम को दोबारा तय करें। उन्हें समझाएं कि आप अभी ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं। बाद में अपने वादे को जरूर पूरा करें।