हीट से डैमेज हो गए हैं हेयर तो रिपेयर करने के लिए करें ये काम, जड़ से मजबूत हो जाएंगे बाल
हीट से डैमेज हो गए हैं हेयर तो रिपेयर करने के लिए करें ये काम, जड़ से मजबूत हो जाएंगे बाल
बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपचारों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप अपने बालों को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं।
Published : Jul 28, 2025 12:16 pm IST, Updated : Jul 28, 2025 12:25 pm IST
1/5Image Source : SORA AI
हेयर टूल्स का ज़्यादा इस्तेमाल और धूप में घूमने की वजह से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं। डैमेज जब डैमेज होने लगते हैं तो वो धीरे धीरे जड़ से कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन उपचारों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप अपने बालों को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
एवोकाडो हेयर मास्क: एवोकाडो मिनिरल्स और विटामिनों से भरपूर होता है, जो डैमेज बालों को कंट्रोल कर उसे चमकदार और मजबूत बनाता है। एक पका हुआ एवोकाडो मैश करें। इसमें एक अंडा फेंटें। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर चिकना बना लें। इसे बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
3/5Image Source : FREEPIK
सेब का सिरका: सेब का सिरका बालों की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट है। यह विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर है। एक चम्मच सेब के सिरके को दो चम्मच जैतून के तेल और दो अंडों के साथ मिलाएं। सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से बालों और स्कैल्प की मालिश करें। बाद में शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
4/5Image Source : PIXABAY
ऑलिव ऑइल :ऑलिव ऑइल बालों की सभी समस्याओं के लिए कारगर है। यह रूखे और बेजान बालों के लिए बेहद लाभकारी है। एक कप ऑलिव ऑइल को हल्का गर्म करें। इसे स्कैल्प पर मालिश करें। मालिश के बाद बालों को एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में बालों को धोकर शैम्पू कर लें और कुछ हफ़्तों में परिणाम देखें।
5/5Image Source : PIXABAY
अंडे: अंडे मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं। अंडा और शहद का मिश्रण क्षतिग्रस्त बालों के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। थोड़े से दूध और शहद के साथ कुछ फेंटे हुए अंडे लें। सभी सामग्रियों को मिलाएं। इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार शैम्पू करने से पहले लगाएं। बाद में एक अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें ताकि अंडों की गंध कम हो सके।